मां ने सिरिंज से 14 साल की बेटी को गर्भवती बनाया

लंदन। यौन संबंध स्‍थापित करने या आईवीएफ के माध्‍यम से बच्‍चा पैदा करने की बात से आप सभी वाकिफ होंगे, लेकिन लंदन की महिला ने सिरिंज के माध्‍यम से वीर्य इंजेक्‍ट कर बच्‍च पैदा कर डाला। यह क्रूरता उसने किसी और पर नहीं बल्कि खुद की 14 वर्षीय बेटी पर दिखाई। यह खबर लंदन की है, जहां एक मां ने इंटरनेट के माध्‍यम से स्‍पर्म खरीदे और अपनी बेटी को गर्भवती बना दिया। इस काम के लिये उसने सिरिंज का इस्‍तेमाल किया।

यह चौंका देने वाली खबर लंदन में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पैदा हुए बच्‍चे को उसकी नानी ने छीन लिया और यहां तक स्‍तनपान कराने तक से रोक दिया। पुलिस ने तत्‍परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनायी है। यह खबर लंदन की है, जहां एक महिला पिछले कई साल से सिंगल मदर के रूप में रह रही थी। उसने चार बच्‍चे गोद लिये, लेकिन वर्ष 2008 में उसके अंदर एक और बच्‍चे की चाहत आ गई। वो खुद मां नहीं बन सकती थी, और नया बच्‍चा गोद भी नहीं लेना चाहती थी, इसलिये उसने अपनी सबसे बड़ी 14 वर्षीय जेसिका (काल्‍पनिक नाम) को चुना। जेसिका से जब उसने मां बनने का दबाव डाला, तो वो इसके लिये तैयार नहीं हुई। मां ने जेसिका पर एक युवक से संबंध बनाने का दबाव डाला, तो भी वो तैयार नहीं हुई।

Girl

इस बात को लेकर घर में जमकर झगड़ा हुआ, और उसी दिन जेसिका ने दृढ़ निश्‍चय किया कि वो जेसिका को मां बनाकर ही दम लेगी। उसने इंटरनेट के माध्‍यम से कई सारे स्‍पर्म बैंक खोजने शुरू किये। तभी उसका संपर्क डेनमार्क के स्‍पर्म बैंक साइरोस से संपर्क हुआ, जो स्‍पर्म यानी वीर्य मुहैया कराने को तैयार हो गया। बैंक से उसने स्‍पर्म की होम डिलीवरी की डिमांड की और उसे वो सुविधा मिल गई।

डेनमार्क के स्‍पर्मबैंक से जब उसे वीर्य मिला, तो उसने उसे एक सिरिंज में भरा और रात को बेटी के कमरे में पहुंच कर जबरन उसके प्राइवेट पार्ट में इंजेक्‍ट कर दिया। दूसरे दिन जेसिका खूब रायी, काफी परेशान रहने लगी, लेकिन वो अपनी मां से इतना प्‍यार करती थी कि उसने अपने शरीर को कुर्बान कर दिया। वो प्रेगनेंट होने के लिये हो गई। इस क्रूर मां ने जेसिका के प्‍यार का नाजायज फायदा उठाते हुए नियमित रूप से उसके प्राइवेट पार्ट में वीर्य का इंजेक्‍शन देने लगी। बच्‍चा पाने का जुनून तो देखिये, वो ऐसा 2 साल तक लगातार करती रही और इस नियमित प्रक्रिया से अंतत: जेसिका (जो अब 16 साल की हो गई थी) गर्भवती हो गई। फिर 2010 में मदर्स डे के दिन जेसिका ने अपनी मां प्रेगनेंसी टेस्‍ट की पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ एक कार्ड दिया जिसमें लिखा था, 'आई लव यू मॉम'।

जेसिका की मां ने उसे घर की चारदीवारी में बंद कर दिया, ताकि पड़ोसियों को इसकी खबर नहीं हो। 9 महीने तक लगातार वो जेसिका की सेवा करती रही। जेसिका ने 17 साल की उम्र में बच्‍चे को जन्‍म दिया। बच्‍चा होने पर उसने पहले ही दिन अपनी बेटी से बच्‍चा छीन लिया। यहां तक उसे स्‍तनपान कराने तक से रोक दिया, क्‍योंकि वो नहीं चाहती थी कि जेसिका को नवजात से लगाव हो जाये और उसकी सारे किये कराये पर पानी फिर जाये।

यह सब जेसिका से बर्दाश्‍त नहीं हुआ और तब जाकर उसने पुलिस का सहारा लिया। पुलिस ने जेसिका की मां को तुरंत गिफ्तार किया और जेल भेज दिया। कोर्ट ने सोमवार को उसे 5 साल की सजा सुनायी है। इस खबर के खुलासे के बाद दि ह्यूमन फर्टिलाइजेशन एंड एंब्रयू अथॉरिटी अचंभित रह गई, लेकिन इसे उसने क्रूरता का उदाहरण बताया है। इसके अलावा लंदन के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने एक जांच बिठायी कि इतनी आसानी से स्‍पर्म बैंक से डोनर स्‍पर्म उसे कैसे मिले। वो भी एक अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार के तहत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+