कोलकाता- स्टंट करते हुए ही हवा में स्टंटमैन की मौत

चरखी उनकी चोटी से बंधी हुई थी।स्टंट के दौरान चरखी अटक गई और कई बार प्रयास करने के बावजूद वह आगे नहीं बढ़ी। इसी दौरान उन्हें हार्टअटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। शैलेन्द्र पुलिस में ड्राइवर के पद पर तैनात थे और इन दिनों पर छुट्टी पर चल रहे थे। स्टंटमैन के तौर पर वो इलाके में काफी लोकप्रिय थे। इससे पहले भी उन्होंने सितंबर 2012 में दार्जिलिंग हिमालयन टॅय ट्रेन खींचकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया था।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान भारी संख्या में मौजूद लोग उन्हें असहाय होकर मरते हुए देखते रहे, क्योंकि वह रस्सी के सहारे हवा में लटक रहे थे। पुलिस के अनुसार स्टंट के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए थे। बाद में रॉय को किनारे पर लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications