IIM में यौन शोषण की शिकायत की तो महिला कर्मचारी को नौकरी से निकाला

Indian institute of management
नयी दिल्ली। देश की जानी-मानी मैनेजमेंट स्कूल आईआईएम इंदौर पर महिला प्रोफेसर के साथ नाइंसाफी का आरोप लगा है। आईआईएम में यौन उत्पीड़न की शिकायत करने पर महिला को नौकरी से निकालने का सनसनीखेज मामला सबके सामने आया है। संस्थान के महिला मेडिकल अफसर ने प्रबंधन के एक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।

यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला अधिकारी के मुताबिक, 2009 से सीएओ उनका यौन शोषण कर रहा था। इसके गलत बर्ताव के खिलाफ इस महिला ने आईआईएम बैंगलुरू के जीएसएम में 2011 में शिकायत दर्ज कराया था। लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला अधिकारी आईआईएम में अस्थायी रुप से काम कर रही थी। इसे 2009 से स्थायी किया गया। दो साल प्रोबेशन के लिए इसे सीएओ से साथ रखा गया। जल्द ही सीएओ ने महिला से सेक्शुअल डिमांड रखने लगा। महिला अधिकारी ने प्रबंधन के डीन से भी इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि महिला को ही नौकरी से निकाल दिया गया। एएसओ के खिलाफ लिखित में जूलाई 2011 में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद अचानक 30 जनवरी 2012 को एक मेल मिला कि अगले दिन ही आपकी नौकरी समाप्त की जाती है।

एक साल बाद भी अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है। इस मामले में मैनेजमेंट की तरफ से बस जांच का भरोसा दिया जा रहा है। एक तरफ जहां महिला अधिकारी को नौकरी गंवानी पड़ी है वहीं, सीएओ को अभी तक निलंबित तक नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+