डीप कोमा में सरबजीत, दुआ करिये कि उसकी जान बच जाए

सरबजीत पर हमले के बाद से भारत में उसके लिये दुआएं मांगी जा रही हैं। वहीं पंजाब के तरनतारन में रह रहे उसके परिवार की चिंता बढ़ गई है। सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने हमले के पीछे साजिश की आशंका जताई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाहौर के कोट लखपत जेल में दो कैदियों ने सरबजीत पर हमला बोला। कैदियों ने उसके सिर पर ईट और ब्लेड मारी और उसके बाद लात-घूसों से उसकी पीटाई की।
सरबजीत पर ये हमला उस वक्त हुआ जब कैदियों को एक घंटे के ब्रेक के लिए जेल की कोठरी से बाहर लाया गया था। मालूम हो कि अस्पताल में एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के वक्त मरीज के सिर में कई गहरे जख्म थे तथा वह बेहोश था। उनकी गिरती अवस्था को देखते हुए उन्हें पाइप से ऑक्सीजन दी जा रही है। पाकिस्तानी न्यायालय ने सरबजीत को लाहौर एवं मुल्तान में हुए विस्फोटों का दोषी माना था और 1990 में उन्हें मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी। अस्पताल के एक विश्वासनीय सूत्रों की मानें तो सरबजीत का बच पाना मुश्किल है क्योंकि उसके शरीर से अत्यधिक रक्तश्राव हो चुका है जिसके चलते उसकी सर्जरी नहीं की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications