पाकिस्तान की जेल में जानलेवा हमला, कोमा में सरबजीत
लाहौर/नई दिल्ली। जिस भारतीय व्यक्ति सरबजीत को पाकिस्तान आतंकवादी मानता है, उस पर शुक्रवार की दोपहर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में सरबजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती क्राया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक वो कोमा में है, जिस कारण कोई सर्जरी नहीं की जा सकती है। यह हमला लाहौर की कोटलखपत जेल में हुआ। सरबजीत को पाक सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा सुनायी है।
यह हमला तब हुआ जब सरबजीत भोजन करके अपने बैरक में लौट रहा था। कैदियों ने सरबजीत के सिर पर ईटों से कई वार किये, जिससे वो घायल हुआ और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। हमले के तुरंत बाद जेल प्रशासन सरबजीत को जिन्ना अस्पताल ले गया, जहां तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया। सरबजीत सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।
इधर भारत में पंजाब के तरण तारण स्थित उसके परिवार के लोगों ने इस हमले को सुनियोजित साजिश करार दिया है। सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत हमला जानबूझ कर किया गया है। सरबजीत के मामले में माफी के लिए संघर्ष करने वाले पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने भी हमले को संदिग्ध बताया है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान सरकार से सरबजीत को सभी प्रकार की चिकित्सकीय व अन्य मदद मुहैया कराने का आग्रह किया है।
-
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच













Click it and Unblock the Notifications