भारत दुनिया का 8वां सबसे ताकतवर देश

नयी दिल्ली। भारत दुनिया में आठवां सबसे शक्तिशाली देश है। फाउंडेशन नेशनल सिक्योरिटी रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 27 देशों की सूची में भारत आठवां सबसे शक्तिशाली देश है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत टॉप टेन दोशों में भारत को शुमार किया गया है।

इस अध्ययन के मुताबिक भारत की आर्थिक काबिलियत को आठवें पायदान पर रखा गया है,जबकि सैन्य क्षमता को सातवें स्थान पर रखा गया है। जबकि प्रौद्योगिकी क्षमता में भारत को काफी नीचे,17वें स्थान पर रखा गया है। वहीं,ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भारत 20वे स्थान पर है। इस सूची को बनाते समय विभिन्न देशों में सुरक्षा, तकनीक, एनर्जी, विदेशों से संबंधों, समेत कई तथ्यों को ध्यान में रखा गया है। इस सूची में जहां अमेरिका को पहला और चीन को दूसरा स्थान मिला है वहीं भारत और चीन का आंकलन भी किया गया है।

भारत की ताकत का अंदाजा लगाना है तो जरूर देखें तीनों सेनाओं की ताकत इनमें-

नयी दिल्ली स्थित फाउंडेशन नेशनल सिक्योरिटी रिसर्च में किए गए इस रिसर्च की कमान सभालने वाले प्रो. सतीश कुमार ने कहा कि समूह ने इन विभिन्न मानदंडों को ध्यान में रखा गया जिसके आधार पर देशों को ताकतवर की सूची में रखा गया- आबादी 50 मिलियन से ऊपर,जीडीपी 500 अरब डॉलर और रक्षा खर्च 5 अरब डॉलर से ऊपर हो। इसमें दो राय नहीं है कि अमरीका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है और वह अपने निकटत प्रतिद्वंद्वी चीन से काफी आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+