राहुल गांधी को कांग्रेस प्रतिनिधियों ने बताई जमीनी हकीकत

भोपाल। मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के दौरान भोपाल पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी हकीकत बताने से नहीं हिचक रहे हैं। सभी ने एक ही बात कही है कि नेता सुधर जाएंगे तो राज्य के हालात बदल जाएंगे। मध्य प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को भोपाल पहुंचे गांधी ने पहले दौर में पार्टी के 15 संसदीय क्षेत्रों के निर्वाचित प्रतिनिधियों, चुनाव में हारे उम्मीदवारों व पदाधिकारियों से अलग-अलग चर्चा की।

इस बैठक में प्रतिनिधियों ने साफ तौर पर पार्टी में हावी गुटबाजी का जिक्र किया। उनका कहना था कि पार्टी पूरी तरह गुटों में बंटी है। नेता अपने लोगों को आगे बढ़ाते हैं, उन्हें इससे मतलब नहीं होता कि उनके इस कदम से पार्टी को क्या नुकसान होगा। असली कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होती है। हाकी खिलाड़ी व पूर्व सांसद असलम शेर खां ने भी पार्टी में गुटबाजी का मुद्दा उठाया। उन्होंने अल्पसंख्यकों की उपेक्षा की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में नौ जिले ऐसे हैं, जहां अल्पसंख्यक नतीजे तय करते हैं।

Congress Vice-President Rahul Gandhi

लिहाजा पार्टी को इस वर्ग में अपनी पैठ बनानी चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हजारी लाल रघुवंशी ने भी पार्टी में व्याप्त गुटबाजी की चर्चा की। उन्होंने उम्मीद जताई है कि राहुल गांधी राज्य में कांग्रेस में जो चल रहा है उसे बदल देना चाहते हैं। उनकी कोशिश है कि राज्य में कांग्रेस सत्ता में आए और इसके लिए उनके तेवर भी बदले हुए हैं। बैठक में हिस्सा लेकर लौटे प्रतिनिधि इस बात से खुश हैं कि राहुल गांधी ने उनकी बात सुनी और भरोसा दिलाया कि अब उम्मीदवारी नेता नहीं निचले स्तर के पदाधिकारी तय करेंगे।

जो जीत का दावेदार होगा वही पार्टी का उम्मीदवार बनेगा, सात करोड़ जनता का प्रतिनिधि कुछ लोग तय नहीं करेंगे। राहुल ने दो से तीन संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधियों से अलग-अलग चर्चा की है। इस दौरान राज्य का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं रहा। राहलु के साथ प्रदेशाध्यक्ष कांति लाल भूरिया व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के अलावा प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ही चर्चा में मौजूद रहे। उन नेताओं को दूर रखा गया है जिन पर गुटबाजी बढ़ाने के आरोप हैं।

गांधी बुधवार से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने धार जिले के मोहनखेड़ा में पार्टी के प्रतिनिधियों से कई दौर की चर्चा कर पार्टी को गुटबाजी से दूर रखने की हिदायतें दी थी। गांधी का गुरुवार को मध्य प्रदेश प्रवास का आखिरी दिन है। वे गुरुवार की सुबह इंदौर से विमान से राजधानी भोपाल पहुंचे। हवाई अड्डे पर कांग्रेस के नेताओं ने उनकी अगवानी की। मानस भवन पहुंचने पर सेवादल कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

मानस भवन में पहले दौर में उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से चर्चा की। वे रवींद्र भवन में निर्वाचित पंचायत व नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे और और फिर कांग्रेस कार्यालय में पार्टी प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। गांधी के स्वागत में भोपाल को होर्डिंग व पोस्टरों से पाट दिया गया है। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। गांधी के साथ होने वाली बैठकों में हिस्सा लेने वालों के लिए परिचय पत्र जारी किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+