एंटी रेप बिल कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस जे एस वर्मा का निधन
नई दिल्ली। एक दुखद खबर है कि एंटी रेप बिल कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस जे एस वर्मा का निधन गुड़गांव में सोमवार को हो गया। वह अस्सी वर्ष के थे और पिछले दिनों से काफी बीमार चल रहे थे। उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। कानून के अच्छे जानकार माने जाने वाले जस्टिस वर्मा की छवि एक ईमानदार और अच्छे इंसान की थी।
उनकी इसी छवि के चलते सरकार ने उन्हें एंटी रेप बिल कमेटी का अध्यक्ष बनाया था। उनकी सिफारिशों के बाद ही सरकार ने रेप के कानून में महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं। हालांकि जस्टिस वर्मा की सिफारिश में रेप की सजा नपुसंगता नहीं है।

भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और लोक सभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने जस्टिस जेएस वर्मा के निधन पर शोक जताया है। जस्टिस जेएस वर्मा के परिवार में अब उनकी पत्नी और दो बेटियाँ हैं।












Click it and Unblock the Notifications