अखिलेश ने किया तीसरे मोर्चे का आह्वान

Akhilesh Yadav
चेन्नई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपने वादों पर खरा न उतरने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे मोर्चे का आह्वान किया।

अखिलेश ने पत्रकारों से कहा, "सपा का मत है कि राष्ट्रीय स्तर पर एक तीसरे मोर्चे का गठन होना चाहिए। कांग्रेस और भाजपा की नीतियां गरीबों के लिए नहीं हैं।"
अखिलेश ने कहा कि दोनों पार्टियां और उनके घटक दल अपना वादा पूरा करने में असफल रहे हैं और इस समय एक वैकल्पिक राजनीतिक गठबंधन के लिए सुनहरा अवसर है।

उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने सपा अध्यक्ष और उनके पिता मुलायम सिह यादव से देश का नेतृत्व करने का अनुरोध किया है और इसकी शुरुआत दक्षिण भारत से होनी चाहिए।

अखिलेश यादव सोमवार को पीएमके द्वारा आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने चेन्नई आए हुए थे।अखिलेश के अनुसार देश के नेता ऐसा राजनीतिज्ञ होना चाहिए जिसे समाज के पिछले वर्ग, किसानों एवं दलित समाज ने चुना हो। और वही व्यक्ति प्रधानमंत्री बनने का हकदार है जिसे गरीबों के दर्द का अहसास हो।

अखिलेश ने कहा कि पता नहीं क्यों अधिकतर पार्टियां युवाओं को अवसर नहीं प्रदान करतीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सत्ता में युवाओं के ही कारण वापस आई है।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता से तीसरे मोर्चे पर चर्चा करने के प्रश्न पर अखिलेश ने कहा कि उनसे मिलने से पहले इसे मीडिया में नहीं कहा जा सकता।इसके बाद उन्होंने राज्य सचिवालय में जयललिता से मुलाकात की और इसे शिष्टाचार के नाते की गई मुलाकात बताया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+