अपने ही घर में नजरबंद होगें मुशर्रफ

समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक, इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में स्थित उनके फार्महाउस चाक शहजाद को सब-जेल घोषित कर दिया गया है। वह इस्लामाद में न्यायायिक दण्डाधिकारी के सामने प्रस्तुत हुए जिसके बाद उन्हें उनके फार्महाउस भेज दिया गया। न्यायाधीश शौकत अजीज सिद्दिकी ने गुरुवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। एक लिखित फैसले में न्यायालय ने कहा, "मुशर्रफ को हिरासत में लिया जाएगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।" कल इस्लामाबाद कोर्ट ने परवेज मुशर्रफ की गिरफ्तारी के आदेश दिया था। जिसके बाद मुशर्रफ अपने अंगरक्षकों के साथ कोर्ट परिसर से ही फरार हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications