अमेरिकी शिक्षण संस्थान एमआईटी में फायरिंग
बोस्टन। अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के कैम्पस में फायरिंग की खबर आयी है। इस खबर का खुलासा खुद एमआईटी ने अपनी वेबसाइट पर किया है। परिसर में गुरुवार रात एक पुलिस अधिकारी को गोली लगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। एमआईटी द्वारा इसकी वेबसाइट में प्रकाशित जानकारी के मुताबिक, यह गोलीबारी गुरुवार रात 10.48 बजे बिल्डिंग 32 के नजदीक हुआ।
पुलिस ने एमआईटी के पुलिस अधिकारी को गोली लगने की पुष्टि की है। मीडिया रपटों के मुताबिक, इस अधिकारी को गम्भीर चोट लगी है और प्रशासन इसकी जांच कर रहा है। संस्थान ने छात्रों एवं शिक्षकों को अंदर रहने और बिल्डिंग 32 एवं उसके आसपास न जाने की सलाह दी है।

एमआईटी ने कैम्पस में मौजूद सभी लोगों को बाहर नहीं निकलने की चेतावनी जारी कर दी और कहा कि पुलिस के अनुसार कैम्पस फिलहाल सुरक्षित नहीं है। पुलिस लंबे समय तक फायरिंग करने वालों को खोजती रही। और फिर रात के करीब डेढ़ बजे सूचना जारी कि कि एमआईटी पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि हमलावर अब कैम्पस में नहीं हैं। अब आप सुरक्षित हैं, लिहाजा बाहर निकल सकते हैं। मामला पुलिस में दर्ज करा दिया गया है और यहां पर दहशत फैलाने वाले की खोजबीन जारी है।
गौरतलब है कि बोस्टन में मैराथन के दौरान हुए हमले के बाद से यहां की हर छोटी-छोटी गतिविधियों को गंभीरता से लिया जा रहा है। खास बात यह है कि एमआईटी में कई शोधछात्र भारत के भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications