लखनऊ के पुलिस वाले निकले हत्यारे

मदेयगंज चौकी प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी कल शाम को वीरेन्द्र को अवैध असलहा रखने के मामले में पकड़ पर हसनगंज कोतवाली लाए थे। जहां पर रात में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एएसपी ट्रांसगोमती हबीबुल हसन ने दावा किया था कि वीरेंद्र ने हवालात में मिले कंबल को फाड़कर उसके सहारे दस फीट ऊंचे रोशनदान से लटककर फांसी लगाने का प्रयास किया।
वीरेंद्र को फांसी पर लटका देखकर उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसएसपी जे रवींद्र गौड ने इंस्पेक्टर हसनगंज जावेद खान सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में इंस्पेक्टर जावेद खान, मदेयगंज चौकी प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी, नाइट अफसर दारोगा बृजेश कुमार, हेड कांस्टेबिल राकेश कुमार, सिपाही रामकृपाल पांडेय व संतरी ड्यूटी पर तैनात सिपाही मुनेश्वर को निलंबित कर दिया गया था। आज इनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications