यूपी: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देर रात वीरेंद्र ने हवालात में रोशनदान से कंबल के सहारे फांसी लगा ली। वहीं, वीरेंद्र के घरवालों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई। लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे रविंद्र गौड़ ने संवाददाताओं से कहा कि हसनगंज कोतवाली प्रभारी जावेद खान सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि यूपी पुलिस पर अकसर ऐसे आरोप लगते रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो यूपी में खाकी अकसर दागदार होती रहती है। अभी कुछ दिन पहले यूपी के एक जिले में बलात्कार पीडि़ता मदद की गुहार लेकर पुलिस थाने गई थी। पुलिसकर्मी ने मदद की जगह थाने में महिला की इज्जत लूट ली थी।












Click it and Unblock the Notifications