समय से पहले हो सकते हैं आम चुनाव: मायावती

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार अधिक से अधिक समय अपने क्षेत्रों में दें और सभी वर्गो के लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करें। मायावती ने पार्टी संगठन की तैयारी तथा पार्टी का जनाधार बढ़ाने के प्रयासों पर आधारित एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि इसके लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी हो चुकी है। फिर भी, इस माह के अंत तक एक बार और गहन समीक्षा की जाएगी और फिर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
उन्होंने अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयास की सराहना भी की। उत्तर प्रदेश की मौजूदा समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए मायावती ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हो गई है। जनता आराजकता से परेशान है। इसका माकूल जवाब वह लोकसभा चुनाव में सपा को देगी। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications