मंत्री जी के सामने अंधविश्वास का नंगा नाच, खौलते दूध से मासूम की मालिश
चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आस्था के नाम पर अंधविश्वास का जो खेल खेला गया उसे जानने के बाद आप सकते में पड़ जायेंगे। सबसे चौंकाने वाली बात ये हैं कि सूबे के परिवह मंत्री के आंखों के सामने ये खेल खेला जा रहा था और उन्होंने इसे रोकने की कोशिश तक नहीं की। जान जोखिम में डालकर एक व्यक्ति लोगों के सामने खूद पर खौलते दूध की मालिश करता रहा। इतना ही नहीं उसने मासूम बच्चें को भी नहीं बख्शा। मंत्री जी ने इस आयोजन का समर्थन किया और इसे मजे से देखते रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदौली के सदर ब्लॉक प्रमुख के घर पर आयोजित कार्यक्रम में घंटों तक खौलते दूध की मालिश करता रहा। वो इधर-उधर दौड़ता रहा और लोग उसके पीछे-पीछे। इसके बाद जो मंजर सामने आया वो निश्चित तौर पर दहलाने वाला था। दौड़ते-दौड़ते उस व्यक्ति ने एक बच्चे को पकड़ लिया और फिर उस मासूम के शरीर पर भी खौलता दूध लगाने लगा।













Click it and Unblock the Notifications