संजू बाबा को मिलेगा वक्‍त या जाना होगा जेल, अब फैसला होगा कल

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त जेल जायेंगे या उन्‍हें थोड़े दिन का और वक्‍त मिलेगा, अब इसपर फैसला कल होगा। दरअसल इस पूरे मामले में आज फैसला होना था मगर दोपहर बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनावई कल तक के लिये टाल दिया। मालूम हो कि संजू बाबा ने कोर्ट से सरेंडर करने के लिए थोड़ा और वक्त मांगा है। संजय दत्‍त ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर समर्पण का समय छह महीने और बढ़ाने का अनुरोध किया था। संजय को सुप्रीम कोर्ट ने 1993 मुंबई धमाके के मामले में अवैध हथियार रखने के जुर्म में आर्म एक्ट के तहत 5 साल की सजा सुनाई है। इन 5 साल की सजा में संजय पहले ही 18 महीने का वक्त जेल में बिता चुके है ऐसे में संजय को अब तकरीबन साढ़े 3 साल का वक्त जेल में गुजारना होगा।

संजय दत्त की ओर से दाखिल अर्जी में कहा गया है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 21 मार्च के आदेश के बाद कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। लेकिन पहले की अनुबंधित फिल्में अधूरी हैं, जिनमें भारी रकम लगी हुई है। अत: उन फिल्मों को पूरा करने के लिए कोर्ट समर्पण का समय छह महीने बढ़ा दे। दत्त ने अर्जी में कहा है कि कुल 7 फिल्में अधूरी हैं, जिन्हें पूरा करना है। ये फिल्में करीब 278 करोड़ रुपये के बजट की हैं और इन्हें पूरा करने में 196 दिन का समय लगेगा। संजय ने कहा है कि वह जल्द से जल्द इन फिल्मों की शूटिंग पूरी करने का प्रयास करेंगे। लेकिन अगर वह अपना पूरा समय भी दे दें तो भी 196 दिन लगेंगे।

Hearing on Sanjay Dutt’s plea adjourned till tomorrow

अपनी दलील में संजय दत्त का कहना है कि वह सुधर गए हैं और समाजसेवा और चैरिटी के काम भी कर रहे हैं। इस मामले के अलावा वह कभी किसी मामले में दोषी नहीं ठहराए गए हैं। अर्जी में उनके द्वारा किए जा रहे चैरिटी के कार्यो और उन्हें मिले पुरस्कारों का भी हवाला दिया गया है। उल्‍लेखनीय है कि संजय दत्त के साथ-साथ इसी मामले की दूसरी आरोपी जैबुन्निसा ने भी सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर कोर्ट से सरेंडर करने का वक्त मांगा था, लेकिन आज की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जैबुन्निसा अनवर काजी के साथ- साथ शरीफ अब्दुल गफूर और इशहाक मोहम्मद हजवानी की अर्जी भी खारिज कर दी। इन तीनों को मुबंई ब्लास्ट के दौरान आर्म एक्ट के तहत दोषी पाया गया था और कोर्ट ने इन्हें 5 साल की सजा सुनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+