आज से शुरू होगा जेडीयू का दो दिवसीय अधिवेशन
नई दिल्ली। देश की राजधानी में आज से जेडीयू का दो दिवसीय अधिवेशन प्रारम्भ हो रहा है। जिसमें भाजपा के साथ पार्टी के सम्बंधों की समीक्षा की जायेगी। पिछले दिनों आयोजित एक रैली में नीतीश कुमार ने कांग्रेस की तरफ झुकाव दिखाकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी थी। जेडीयू भाजपा का एक महत्वपूर्ण और बड़ा घटक है अत: चुनाव से पहले पार्टी किसी भी तरह के बिखराव से बचना चाहती है। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री पद को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। गौरतलब है कि नीतीश ने हमेशा ही इस पद के लिए नरेंद्र मोदी का विरोध किया है, वहीं भाजपा मोदी के विकास पुरूष की छवि का लाभ उठाना चाह रही है।
इस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि हम इस मसले पर बात करेंगे। इस अधिवेशन में भाजपा और जेडीयू के संबंधों का भविष्य भी तय हो जाएगा। मोदी फैक्टर भाजपा के लिए एक बड़े लाभ की तरह है वहीं जेडीयू इसके खिलाफ है। जेडीयू चाहती है कि भाजपा पीएम पद के लिए अपना रूख स्पष्ट करें।

जेडीयू एनडीए में अपनी अहमियत पहचानता है अत: भाजपा पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है। वहीं इस अधिवेशन पर कांग्रेस की भी नजर है क्योंकि भाजपा से जेडीयू की दूरियां होने संप्रग को लाभ मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications