पाकिस्तान में पोलियो टीम पर हमला, एक जवान की मौत

यह ध्यान देने योग्य है कि पाक में पोलियो टीम पर इसके पहले भी हमले हो चुके हैं जिसमें कई लोग मारे जा चुके है। अत: इनकी सुरक्षा के लिए अब जवानों को तैनात किया गया था। पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में हमले के दौरान जवान की मौत होने की यह दूसरी घटना है।
जानकारों का मानना है कि पाक में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रमों का कट्टरपंथियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इन हमलों के कारण ही यूनेस्को द्वारा चलाये जा रहे एक पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम को बंद कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications