अमूल-लिज्जत पापड़ की सफलता में महिलाओं का हाथ: मोदी

नई दिल्ली। फिक्की की महिला शाखा को संबोधित करते हुए विकास पुरूष के नाम से विख्यात गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश को कांग्रेस जैसी राष्ट्रवादी पार्टी ने जख्म और गड़्ढे दिये हैं, उसे मैं भरने का काम कर रहा हूं। जिस देश और घर में नारी का सम्मान नहीं होता है, उस देश और घर के लोग कभी भी तरक्की नहीं कर सकते हैं।

मोदी को लोग सूचना क्रांति के प्रशंसक के रूप में भी पहचानते हैं। जिसका साक्षात उदाहरण उस समय दिखा जिस समय मोदी ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ (फिक्की) की महिला शाखा को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया की जमकर तारीफ की। मोदी ने कहा कि आज सोशल मीडिया जैसे सशक्त माध्यम की वजह से हजारों की संख्या में महिलाएं उनसे जुड़ पायी हैं औऱ अपनी समस्याओं से रूबरू करवा पाती हैं।

मोदी ने कहा कि गुजरात की तरक्की में महिलाओं का बहुत बड़ा हाथ रहा हैं। अमूल और लिज्जत पापड़ की तरक्की का सारा श्रेय केवल महिलाओं को ही जाता है। मोदी ने खुलकर कहा कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था में भारतीय महिलाओं की भूमिका अहम हैं। लेकिन अफसोस देश की सत्तासीन पार्टियों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया आज भी देश की नारी अबला है और अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि समाज में अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति के बावजूद देश में महिलाओं की स्थिति 18वीं शताब्दी से भी बदतर है। आधुनिक युग की पैरवी करने वाले देश में आज भी 18वीं सदी के अपराध व्याप्त हैं, तभी तो भ्रूण हत्या जैसे अपराध होते हैं। जो कि एक सोचनीय विषय है, लेकिन इस के लिए महिलाएं भी जिम्मेदार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+