कोलकाता में नरेंद्र मोदी के भाषण के मुख्‍य अंश

कोलकाता। गुजरात के मुख्‍यमंत्री ने कोलकाता में गुजरात के विकास का मॉडल प्रस्‍तुत किया और यूपीए सरकार पर खुलकर बरसे। उन्‍होंने अपने भाषण के हर बिंदु पर केंद्र को निशाना बनाया।

भाषण के मुख्‍य अंश-

- हाई जम्‍प के लिये पीछे जाना होता है, पत्‍थर फेंकने के लिये हाथ पीछे करना होता है। यानी आगे जाने के लिये हमें पीछे जरूर जाना होगा। हमें इतिहास को पलट कर देखना होगा। बंगाल में 18वीं सदी से ज्ञान का उद्भव हुआ।

- बुराइयों के खिलाफ अगर लड़ने की ताकत अगर दी है, तो पश्चिम बंगाल ने दी है। 1200 साल की गुलामी के बावजूद, बंगाल में ज्ञान के क्षेत्र में सितारे चमकते रहे।

- अंग्रेजों ने प्रवेश सूरत से किया था, लेकिन बसे बंगाल में थे, क्‍योंकि उन्‍हें पता था कि कोलकाता में ताकत है। उन्‍होंने यहां की ताकत को पहचान लिया था।

- गुजरात में कांग्रेस के लोग जो गड्डे करके गये थे, उन्‍हें भरने में मुझे 10 साल लग गया है। बंगाल में तो 32 साल से गड्डे किये गये हैं, इन्‍हें भरने में तो अरसा लग जायेगा। मुझे विश्‍वास है कि आपके प्रयास गड्डे भरने के लिये किये जा रहे हैं। मैं चाहूंगा कि एक नागरिक के नाते एक

- यूपीए सरकार राजनीतिक लाभों के लिये निर्णय करने में जरा भी देरी नहीं करती। किस प्रकार के राज्‍यों के साथ भेदभाव हो रहा है। अगर आप यूपीए रूल्‍ड स्‍टेट हैं, तो आपको एक स्‍टेटमेंट, अगर नॉन यूपीए हैं, तो दूसरा स्‍टेटमेंट।

- वाइब्रेंट गुजरात की सफलता के बाद अब हम एग्रो टेक फेयर का आयोजन करेंगे, जिसमें हमारे किसानों को दुनिया के अन्‍य देशों के किसानों की बराबरी कर पायेंगे।

- राजनीतिक इच्‍छाशक्ति के कारण गुजरात में सौर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा प्रोजेक्‍ट गुजरात में शुरू हुआ। अब हम नया मॉडल लाने वाले हैं, जिसमें गुजरात के लोग अपने घर पर सौर्य ऊर्जा से बिजली पैदा कर सरकार को बेच सकेगा।

- आज गुजरात बिजली के क्षेत्र में सरप्‍लस है। 12 साल पहले हम 2000 करोड़ के घाटे में थे, आज चार-पांच सौ करोड़ ज्‍यादा कमाते हैं।

- पड़ोसी देश सिर काट के ले जाते हैं, और हमारी सरकार उन्‍हें भोज पर बुलाती है।

- हर किसी को व्‍यवस्‍था चाहिये, लेकिन यहां गवर्नेंस का नामोनिशान नहीं। देश को गड्ढे में धकेला जा रहा है।

- दुनिया का सबसे नौजवान देश, जिसकी 65 फीसदी जनसंख्‍या युवा हो, वो किस दिशा में जा रहा है।

- बंगाल के मार्गदर्शन और ताकत के बगैर बहुत कुछ अधूरा रह जायेगा।

- चाहे राज्‍या हों या जिले, हर जगह विकास का मॉडल अलग होता है। आप एक मॉडल लाकर उन्‍हें अलग-अलग शहरों और राज्‍यों के हिसाब से मॉडिफिकेशन कर सकते हैं.. मोदीफिकेशन नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+