दिग्विजय का बयान: शादी-शुदा हैं नरेन्द्र मोदी पर मानते नहीं

उल्लेखनीय है कि सोमवार को नरेन्द्र मोदी ने फिक्की में महिला विंग को संबोधित किया था और आज कोलकाता में उद्यमियों को संबोधित किया। नरेन्द्र मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'मीडिया के लिए मोदी मुद्दा है, हमारे लिए नहीं'। राजनेता वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी ने कहा कि वो राजनेता नहीं है तो उनको बताना चाहिए कि वो क्या हैं।
बताते चलें कि जब मोदी से पीएम उम्मीदवारी पर सवाल किया गया तो सवाल टालते हुए उन्होंने कहा, 'मैं राजनेता नहीं हूं। मैं अराजनीतिक व्यक्ति हूं'। मोदी पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'हमारे लिए वह संघ के प्रचारक हैं और संघ के लोग शादी नहीं करते। हम यह कहते रहे हैं कि नरेंद्र मोदी शादी-शुदा हैं पर वो मानते नहीं और महिलाओं को ज्ञान देते हैं'। मालूम हो कि इससे पूर्व में दिग्विजय सिंह ने मोदी को शादी-शुदा करार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications