मनमोहन सिंह गांधी के गूंगे बंदर की तरह: नितिन गडकरी

राजनीति में कौन किसका दोस्त हो जाए और कौन किसका दुश्मन यह कोई नहीं जानता। दोस्ती-दुश्मनी को एक किनारे कर यह राजनेता एक-दूसरे पर शब्दवाण चलाते रहते है। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भी इसी धारा में बहते हुए देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर खूब फब्तियां कसीं और उन्हें गूंगा बंदर तक कर दिया।
बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि विदेशों में भी मनमोहन सिंह की यही छवि है। गंभीर मुद्दों पर अपनी जुबान बंद रखने लाले मनमोहन सिंह की ये छवि विदेशों में भी इसी तरह की है। लोग उन्हें सोनिया गांधी के हाथों की कठपुतली मानते है। नितिन गडकरी ने मनमोहन सिंह पर कटाक्ष कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। अब देखते वाली बात ये है कि बीजेपी नेता नितिन गडकरी के विवादित बयान के बाद कांग्रेस के पास गडकरी के इस तीर का क्या जवाब है। ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार नितिन गडकरी इस तरह के बयानों को देकर सियासी बवाल खड़ा कर चुके है।












Click it and Unblock the Notifications