लोकसभा चुनाव में पिछड़ा जनसमाज उतारेगा प्रत्याशी

राष्ट्रीय कार्यकारणी के राष्ट्रीय सचिव अमरेश बहादुर एडवोकेट ने अपने सम्मोधन में कहा कि लोक सभा चुनाव की सरगर्मीयां तेज हो चुकी है पार्टी के मजबुत प्रत्याशी चुनाव में उतारना होगा तथा पार्टी को अपना प्रर्दशन करना होगा तथा जिताउ प्रत्याशी को लोक सभा के लिए प्राथमिकता दिया जाना चाहिए अमरेश बहादुर की सभी सदस्यों ने सुझाव को स्वीकार किया तथा प्रस्ताव पास किया।
आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वाहिद हुसैन घोसी ने कार्यसमिति के सदस्यों को सम्बोधीत करते हुए कहा कि पिछडे वर्ग की हर समस्या के समाधान के लिए पिछडे वर्ग की राजनैतिक आर्थिक शैक्षिक और समाजिक उन्नति के लिए पार्टी अपने साफ सुथरे लोक सभा उम्मीदवार उतारेगी।
वाहिद हुसैन ने कहा कि पिछडा जन समाज पार्टी लोक सभा चुनाव में अशिक्षा गरीबी मंहगाई और पिछडे वर्ग की जन समस्याओं का मुद्दा बना कर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय प्रवक्ता शंहशाह हुसैन को पाट्री की अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से प्रवक्ता पद से हटा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications