'भारत मां' का कर्ज चुकाना चाहता हूं: मोदी

गांधीनगर। देश में विकास पुरूष के नाम से संबोधित किये जाने वाले गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी ने पहली बार साफ कर दिया है कि अब उनकी नजर दिल्ली की सत्ता पर है। मोदी ने गांधीनगर में एक पुस्तक के विमोचन पर कहा कि अब वो भारत मां का कर्ज चुकाना चाहते हैं। उन्होंने गुजरात की धरती का कर्ज उतार दिया है इसलिए अब उनको भारत मां का उधार उदा करना है। मोदी ने कहा कि देश के नागरिक होने की वजह से हर इंसान का कोई ना कोई कर्ज होता है जो उसे हर हालत में ईमानदारी से चुकाना चाहिए।

हांलाकि मोदी ने अपनी इन बातों को स्पष्ट नहीं किया कि वो किस संदर्भ में बात कर रहे हैं लेकिन राजनीतिक पुरोधाओं ने उनकी बातों का मतलब निकालना शुरू कर दिया है वो मोदी के इस तथ्य को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। सबका कहना है कि मोदी की बातों से साफ है कि वो भाजपा की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम पद के प्रत्याशी हैं और अब वो क्षेत्रीय राजनीति छोड़कर केन्द्र की राजनीति में सक्रिय में होना चाहते हैं।

 Narendra Modi
मालूम हो कि जहां गुरूवार को मोदी ने भारत मां के कर्ज की बात कह कर नेशनल पॉलिटिक्स की ओर संकेत दिया है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ कहा कि वो पीएम पद हासिल नहीं करना चाहते हैं। जिसके बाद भाजपा ने कहा कि राहुल, मोदी से डर गये हैं इसलिए वो इस तरह की बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+