राहुल को जवाब, फिक्की के महिला विंग को संबोधित करेंगे मोदी
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को जवाब देने की पूरी तैयारी कर ली है। नरेन्द्र मोदी आगामी 8 अप्रैल को फिक्की के महिला विंग को संबोधित करने वाले हैं। मालूम हो कि राहुल गांधी ने आज सीआईआई में देश के बड़े उद्योगपतियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने गरीबी और विकास की बात की।
राहुल गांधी के बाद फिक्की में नरेन्द्र मोदी के भाषण ने सियासी गर्माहट मचा दिया है। इसे राहुल गांधी बनाम नरेन्द्र मोदी के तर्ज पर देखा जा रहा है। चर्चा राहुल गांधी और नरेन्द्र मोदी के बीच में नजरिये में फर्क को लेकर हो रही है। खास बात यह है कि महासचिव बनने के बाद राहुल के लिए ये पहला बड़ा मंच है वहीं भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड में आने के बाद मोदी फिक्की के किसी बड़े कार्यक्रम में अपना नजरिया रखेंगे।













Click it and Unblock the Notifications