जेल जाएंगे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और कांग्रेन नेता प्रेम चंद गुड्डू पर 17 जुलाई, 2011 को काले झंडे दिखाने वाले इन कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का आरोप लगा था। इस मामले में कांग्रेस नेता जय सिंह, अनंत नारायणन मीणा, मुकेश भाटी और अमर लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
उज्जैन की एक अदालत ने इनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए चारों को सम्मन जारी किये थे। इस मामले की पिछली सुनवाई में हेमन्त एवं दिलीप ने जमानत ली थी जबकि दिग्विजय एवं प्रेमचन्द्र की और से मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दिये जाने का आवेदन दिया गया था। आज हुई सुनवाई में अदालत ने उनकी ये अपील अस्वीकार कर दी है । जिसके बाद दिग्विजय सिंह एवं गुड्डू के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होनी है।












Click it and Unblock the Notifications