मोदी मैजिक: अब रामदेव भी करने लगे हैं मोदी का गुणगान
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। योग गुरु बाबा रामदेव कब किसका विरोध करें और कब किसकी तारीफ कुछ कहा नहीं जा सकता। बाबा रामदेव ने इस हमेशा की तरह इस बार कांग्रेस की घोर आलोचना की है मगर साथ ही साथ भाजपा के फायर ब्रांड और सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मंगलवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस की शासन से देश की जनता उब चुकी है।
बाबा रामदेव ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जायेगा। बाबा रामदेव में उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे। मीडिया से बातचीत के दौरान रामदेव ने कहा कि देश को वर्तमान में एक राजनैतिक विकल्प की आवश्यकता है, क्योंकि कांग्रेस की सरकार आत्मघाती, कुलघाती और राष्ट्र विरोधी है। देश के राजनीतिक दलों ने देश की जनता के साथ धोखा किया है और 2014 के चुनाव में केन्द्र से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जायेगा।

वहीं एक सवाल के जवाब में रामदेव ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी और संघ प्रधानमंत्री के दावेदार के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में फैसला लेते हैं तो ये एक अच्छा फैसला होगा क्योंकि मोदी आम जनता के चहेते बन चुके हैं। रामदेव ने कहा कि राजनीतिक दलों ने देश को सामाजिक, आर्थिक तथा राजनैतिक आधार पर बांटा है। यही कारण है कि जनता अब इन पर विश्वास नहीं कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications