महिलाओं को मौत की नींद सुला रहीं गर्भनिरोधक गोलियां

अध्ययन कब किया गया है, यह रिपोर्ट पर अंकित नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक गर्भनिरोधक गोलियों का सम्बंध खून के थक्के जमने और 1,751 दुर्घटनाओं से है। साथ ही यह भी कहा गया है कि 20 में से 14 मौतें तीसरी और चौथी पीढ़ी की गोलियों से होती हैं, जबकि छह अन्य मौतें पहली और दूसरी पीढ़ी की गोलियों से होती हैं।
फ्रांस में गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग दुनिया में सबसे अधिक होता है। 60 फीसदी महिलाएं इनका इस्तेमाल करती हैं। हालांकि सरकार की कोशिशों के बाद तीसरी और चौथी पीढ़ी की गोलियों की बिक्री फरवरी 2013 में एक साल पहले के मुकाबले 34 फीसदी कम हुई है और दूसरी पीढ़ी की गोलियों का उपयोग 26.5 फीसदी बढ़ा है।












Click it and Unblock the Notifications