संजू के बाद अब जैबुन्निसा के लिए काटजू ने की माफी की अपील
नयी दिल्ली। 93 मुंबई धमाके में सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त को 5 साल की सजा सुनाई है। संजय को सजा का ऐलान होते ही उसके सजा माफी के लिए सबसे पहले आवाज उठाने वाले प्रेस परिषद के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने जैबुन्निसा अनवर काजी को भी माफी देने की अपील की है।
संजय दत्त की माफी के लिए उन्होंने राज्यपाल से भी अपील की है और अब उन्होंने जैबुन्निसा काजी के लिए भी माफी की अपील की है। जैबुन्निसा पर भी संजय दत्त जैसे ही आरोप हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उसे 5 साल की सजा सुनाई है। मुंबई ब्लास्ट केस में 75 साल की जैबुन्निसा 8 महीने जेल में गुजार चुकी हैं।

गौरतलब है कि संजय दत्त की माफी के लिए उठ रही आवाजों के बीच जैबुन्निसा ने भी महाराष्ट्र के राज्यपाल से अपील की थी कि उन्हें माफ कर दिया जाए। जैबुन्निसा को माफी दिलवाने के लिए सोशल मीडिया पर भी खूब पोस्ट किए गए थे। गौरतलब है कि जैबुन्निसा के घर हथियारों से भरा बैग मिला था। ये वहीं हथियार थे जिनका इस्तेमाल मुंबई धमाकों में किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications