करगिल युद्ध का मलाल नहीं मुझे गर्व है: मुशर्ऱफ

 pervez musharraf
इस्लामाबाद। 4 साल बाद पाकिस्तान लौटने वाले पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक और प्रधानमंत्री जनरल परवेज मुशर्रफ ने एकबार फिर से भारते के खिलाफ बयानूबाजी शुरु कर दी है। मुशर्रफ 11 मई को पाक के होने वाले आम चुनाव में अपनी किस्मत फिर से आजमाने वाले है। मुशर्रफ ने कहा कि उन्हें करगिल युद्ध पर गर्व है।

1999 में पाकिस्तानी सेना ने सरहद पार कर भारतीय सीमा में घुसकर भारत की सुरक्षा को तोड़ने की कोशिश की थी। इसके जबाव में करगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हुए खदेड़ दिया था। इस युद्ध के बाद मुशर्रफ की कड़ी आलोचना हुई थी। कराची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करगिल मुद्दे पर उनकी भूमिका की आलोचना के किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें करगिल युद्ध पर कोई मलाल नहीं है बल्कि उन्हें इस पर गर्व है।

गौरतलब है कि करगिल अभियान के दौरान मुशर्रफ पाकिस्तान के आर्मी चीफ थे। बाद में वह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार को गिराकर सत्ता पर काबिज हो गए। मुशर्रफ ने कहा, 'मुझे करगिल अभियान पर गर्व है।' करीब 4 साल तक पाकिस्तान से बाहर रहने के बाद वो वतन लौटे है। मुशर्रफ ने दावा किया कि वह देश और जनता के हित में पाकिस्तान लौटे हैं। पाकिस्तान में 11 मई को होने वाले आम चुनावों के लिए ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग पार्टी की अगुआई करने के लिए मुशर्रफ देश लौटे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+