नेपाल के रास्ते घुसपैठ की आशंका बढ़ी

20 मार्च को दिल्ली पुलिस ने लियाकत अली शाह नाम के आतंकी को गिरफ्तार किया था। वहीं सीमा पर तैनात एसएसबी की प्रथम वाहिनी के कमांडेंट केएस बनकोटी ने अपने बयान में स्वीकार किया कि एसएसबी ने 12 लोगों को 18 मार्च को ही संदेह के आधार पर पकड़ा था और गृह मंत्रालय के निर्देश पर उससे पूछताछ के बाद दिल्ली ले जाकर सौंप दिया था।
फिलहाल सीमा पर नेपाल क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थानों पर उनके डेरा डालने की सूचना है। वे सोनौली सीमा से सामान्य ढंग से भारत में प्रवेश करने से बच रहे हैं। जाहिर है अब वे कोई दूसरा रास्ता अपनाएंगे। यह तरीका घुसपैठ का भी हो सकता है। भारत-नेपाल की लंबी खुली सीमा उनकी राह आसान करेगी और अगर ऐसा हुआ तो भारत के अमन-चैन में खलल डालने की कोशिश में लगे देशद्रोही तत्वों के मंसूबों को भी बल मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications