होली के दिन 2 बजे के बाद चलेगी मेट्रो, 139 पर स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए सूचना की विशेष व्यवस्था की है। यात्री रेलगाड़ियों के समय की जानकारी 139 नंबर पर एसएमएस भेज कर प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय रेलवे ने होली पर्व पर 23 मार्च से 31 मार्च तक विभिन्न गंतव्यों पर जाने तथा वापसी यात्रा की सुविधा के लिए विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू किया है। विशेष रेलगाड़ियों में सीटों का आरक्षण शुरू हो गया है। रेल संपर्क सेवा के फोन नबंर 139 पर इन रेलगाड़ियों से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध हैं।
यात्री 139 नंबर पर एसएमएस भेजकर पीएनआर, गाड़ियों के आगमन एवं प्रस्थान, प्लेटफार्म नंबर, कैशकार्ड के माध्यम से टिकट आरक्षण तथा रेल भाड़े की जानकारी ग्रहण की जा सकती है। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें उत्तर तथा पश्चिम रेलवे द्वारा हिंदी भाषी राज्यों- उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा तथा मध्य प्रदेश को चलाई गई हैं। इन्हीं राज्यों में होली का त्योहार सर्वाधिक उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है।
होली के दिन बुधवार को दिल्ली मेट्रो की सभी सेवाएं अपराह्न् दो बजे से शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा, "दिल्ली में मेट्रो रेल सेवा होली वाले दिन अपराह्न् 2 बजे से समान्य रूप से चलेगी।" दयाल ने कहा कि बुधवार को मेट्रो फीडर बस सेवाएं पूरे दिन बंद रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications