संजू के बाद आज सल्लू की किस्मत का होगा फैसला
नयी दिल्ली। 93 मुंबई धामाकों में देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त को 5 साल की सजा सुनाई है। संजय को ये सजा मिलने के बाद से पूरा बॉलिवुड सकते में है। संजय के बाद आज सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू व नीलम की किस्मत का फैसला होना है। जोधपुर की अदालत में काले हिरण केस की सुनवाई के दौरान आज इनकी पेशी है।
आज अदालत इनके ऊपर आरोप तय करेगा। अदालत के फैसले के बाद इनकी किस्मत का फैसला हो जाएगा। सलमान को छोड़कर सभी सितारे पहले ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। जबकि, सलमान खान चार्टर्ड प्लेन आज जोधपुर पहुंच जाएंगे।

शिकार की घटना के बाद अदालत ने 20 फरवरी 2006 को आरोप तय किए थे। आरोपी फिल्मी सितारों ने इसे सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी, जबकि राज्य सरकार की ओर से कुछ और धाराएं जोडऩे के लिए हाईकोर्ट में निगरानी याचिका पेश की गई। इस पर हाईकोर्ट ने 24 जुलाई, 2012 को आरोपियों को पुन: संशोधित आरोप सुनाए जाने के आदेश दिए। आरोपियों को बीती 4 फरवरी को जोधपुर की अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होना था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए।












Click it and Unblock the Notifications