कांग्रेस विधायक ने की महिला कोच के कपड़ों पर टिप्पणी, कहा मर्यादित कपड़े पहने

दरअसल गुड़गांव के बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेसी विधायक धर्मपाल एक समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे। समारोह में द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता और भारतीय महिला कबड्डी टीम की कोच सुनील डबास भी मौजूद थी।
विधायक महोदय ने सुनील डबास से मुलाकात के वक्त उनके द्वारा पहनी हुई जींस और शर्ट को लेकर ताना मारना शुरु कर दिया। कांग्रेस नेता धर्मपाल ने कोच को कहा कि आप खिलाड़ी तो अच्छी है लेकिन कपड़े भी अच्छे पहने। आपको साड़ी या सूट पहनी चाहिए ना की जींस।
वधिायक की बाते सुनकर माहिला कोच को इतनी शर्मिदगी हुई कि वो स्टेज पर ही बेहोश हो गई। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया है। कोच के बेहोश होने के बाद कॉलेज के छात्रों ने कांग्रेसी विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
बाद में मामले की गंभीरता को भांपते हुए कांग्रेस विधायक धर्मपाल ने महिला कोच से मााफी मांग ली और कहा कि उन्होंने ये बाद बड़े ही सहज लहजे में कही थी उनका इसके पीछे कोई गलत अर्थ नहीं था। बयान पर बढ़ रहे बवाल को देखथे हुए नेतजी ने इसे भी अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश बता दिया।












Click it and Unblock the Notifications