होली पर पियक्कड गटक जाएंगे दस करोड़ की शराब
लखनऊ (ब्यूरो)। मंहगी हुई है शराब कि थोडी-थोडी पिया करो.......मशहूर गजल गायक पंकज उदास की इस गजल का होली के त्योहार पर कोई असर पडता नहीं दिख रहा है। महंगी होने के बावजूद पियक्कड इस होली पर लगभग दस करोड रूपए की शराब पीने की तैयारी में है। खुद लखनऊ शराब एसोसिएशन भी इस बात के दावे कर रही है।
शराब कारोबारियों के लिए व्यापार की दृष्टि से होली का त्योहर प्रमुख माना जाता है। इस बार 27 मार्च को होली है। इसलिए अभी से मदिरा के शौकीनों ने इसकी तैयारी करनी शुरू कर दी है। दुकानदारों ने भी अपने यहां आर्डर की बुकिंग शुरू कर दी है। लखनऊ शराब एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैया लाल मौर्या बताते हैं कि होली का त्योहर हम लोगों के लिए मुख्य रहता है। पिछले वर्ष होली में साढे पांच क रोड रूपए की शराब बिकी थी। यह आंकडा दीपावली पर छह करोड रूपए पहुंच गया था। लेकिन इस बार होली के त्योहार में दस करोड रूपए तक की बिक्री का अनुमान है।

श्री मौर्य बताते हैं कि बडी शराब कंपनियों में शुमार मैकडावल और बेकपाइपर ने लोगों को आकर्षित करने वाले गिफट पैक बाजार में उतारे हैं। जिस पर होली के रंग-पिचकारी व अन्य डिजाइन से सजाया गया है। वह बताते हैं कि होली के त्योहार पर फिलहाल शराब के दाम नहीं बढाए गए हैं और जो रेट निर्धारित हैं उसी पर बेंची जा रही है।
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
शराब व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ज्ञापन देकर जिला स्तर पर एडवाइजरी कमेटी के गठन की मांग की है। एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैया लाल मौर्या ने बताया कि यदि जिला स्तर पर आबकारी विभाग के नेतृत्व में एडवाजरी कमेटी बन जाती है तो व्यापारियों को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पडेंगे।












Click it and Unblock the Notifications