आगरा में लीक हुए यूपी बोर्ड के पर्चे, परीक्षा निरस्त

UP Board exam paper leaked in Agra
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में सुरक्षा व्यवस्था के दावों की किस तरह हवा निकल रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रायबरेली और गाजीपुर के बाद नकल माफियाओं सोमवार को आगरा में भी प्रश्न पत्र लीक करवा दिया। बताया जाता है कि यूपी बोर्ड 10वीं का गणित और हाईस्कूल के पर्चे केंद्र व्यवस्थापक और चपरासी की मिली भगत से चोरी कराए गए। फिलहाल पुलिस को दोनों को हिरासत में ले लिया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों रायबरेली और गाजीपुर से बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र आउट होकर परीक्षा से पहले ही बाजार में बिक रहे थे। इसी बार नकल माफियाओं
ने आगरा में प्रश्न पत्र में सेंध लगा दी। आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि यहां के सुंदर लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोनकता में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है।

यहां सुबह हाईस्कूल में गणित और प्रारंभिक गणित की परीक्षा थी। लेकिन सुबह परीक्षा के समय पता चला कि गणित और अंग्रेजी हाईस्कूल के प्रश्न पत्र के बंडल से कुछ प्रश्न पत्र चोरी हो गए हैं। इसकी सूचना तुरंत पुलिस और विभाग के आला अधिकारियों को दी गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक और चपरासी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। वहीं परीक्षा निरस्त करने के लिए बोर्ड से संस्तुति की गई है। उधर सूत्रों का कहना है कि चोरी हुए प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी बाजार में बिक रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+