मुस्लिम नवाब की देन है लखनऊ का होली मेला

लखनऊ (ब्यूरो)। वैसे तो नवाबों का शहर लखनऊ अपनी तहजीब के साथ-साथ गंगा-जमुनी संस्कृति के लिए देश भर में मशहूर है। लेकिन आपको जानकार आश्चर्य होगा कि नवाबीकाल में शुरू की गई एक परम्परा आज भी शहर की शोभा बढा रही है। वह है चौक का ऐतिहासिक होली मेला। यहां के बुजुर्ग मेला शुरू होने का सही वर्ष तो नहीं बता सके लेकिन इतना जरूर बताते हैं कि तकरीबन सैकडों साल पहले नवाब गाजीउददीन हैदर ने इस ऐतिहासिक होली मेले की शुरूआत की थी।

मेले की सबसे बडी बात यह है कि इसकी न तो कोई आयोजन समिति है और न ही पदाधिकारी। बस लोग आते रहे और कारवां बनता गया। पुराने लखनऊ के चौक का अपना अलग इतिहास रहा है। यहां की ठंडाई, चिकन और रेवडी दूर-दराज तक मशहूर है। लेकिन यहां होली के दिन लगने वाले ऐतिहासिक होली मेले में गंगा-जमुनी तहजीब आज भी नजर आती है। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश दीक्षित बताते हैं, वक्त बदलाकृमाहौल बदला..लेकिन नहीं बदली तो नवाब गाजीउददीन हैदर द्वारा शुरू की गई होली मेले की परम्परा। श्री दीक्षित बताते हैं कि यह मेला ढेर सारी ऐतिहासिक यादें समेटे हुए है। इस मेले को शुरू करने का उददेश्य सभी धर्मों के लोगों में भाईचारा बढाना था।

Muslim Nawab started Holi Mela in Lucknow

वह बताते हैं कि चौक के कोनेश्वर मंदिर से लगने वाले इस विशाल ऐतिहासिक मेले की खास बात यह है कि इसक कोई आयोजन समिति नहीं है। लोग आते रहे और मेला लगता गया। वह बताते हैं कि इस मेले में शुरू से ही होली मिलन का दौर चलता रहा है। यही नहीं, मेले में घूमने आने वालों को गुलाल और इत्र छिडक कर होली मिलन का सिलसिला बस्तूर आज भी जारी है। मेले की खासियत यह भी रही है कि यहां हिन्दी के मशहूर साहित्यकार अमृत लाल नागर भी जीवित रहने तक मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+