अखिलेश यादव भी चाहते हैं सुधर जाये पुलिस

Chief minister Akhilesh Yadav
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विपक्ष के साथ-साथ प्रमुख राजनैतिक दलों द्वारा समाजवादी पार्टी पर बार-बार उंगली उठाए जाने के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस महकमे के अफसरों के पेंच कसे। सोमवार को मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की सूचना मिलने पर अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचना होगा। यदि ऐसा होता है तो समय रहते उचित कार्रवाई करने से घटनाओं को गम्भीर होने से रोका जा सकता है। सोमवार को शास्त्री भवन में गृह विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता की धारणा बदलने एवं विश्वास कायम करने के लिए पुलिस को अपने निचले स्तर के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा कि थाने एवं चौकी स्तर पर गलत छवि वाले कर्मियों को चिन्हित कर उन पर निगाह रखी जाए और आवश्यकतानुसार कठोर कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने कहा कि कोई घटना घटित होने पर मीडिया को तत्काल इसके संबंध में तथ्यात्मक जानकारी दी जाए। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों तथा आपराधिक लोगों के विरूद्ध कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

अखिलेश यादव ने थानों की कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने का निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग को आवश्यकतानुसार आधुनिक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने पुलिस की गतिशीलता बढ़ाने के लिए वाहनों की व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार सी.सी. टीवी, आधुनिक कंट्रोल रूम, फॉरेंसिक लैब, नॉन लीथल वेपन इत्यादि की क्रमश: उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि विमेन पावर लाइन-1090 की तरह ही पुलिस को अपने अन्य कार्यों में तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा रिस्पॉंन्स टाइम न्यूनतम करने से विभाग की छवि में सुधार आएगा। उन्होंने पुलिस महकमे में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर तथा महिला कांस्टेबल की समयबद्ध भर्ती शुरू करने के निर्देश देते हुए इन सभी कार्मिकों के लिए शीघ्र प्रशिक्षण नीति तैयार करने की अपेक्षा भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+