अपने करतूतों से बाज आए पाकिस्तान: संसद

लोकसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के उस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें संसद पर आतंकी हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी दिये जाने की निंदा की गयी थी और उसका शव उसके परिजनों को सौंपने को कहा गया था। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया । इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के यशवंत सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तानी संसद के प्रस्ताव पर कड़ा संदेश दिए जाने की आवश्यकता है।
सदन में पारित प्रस्ताव में पाकिस्तानी संसद के प्रस्ताव को भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप बताते हुये उसे सिरे से खारिज कर दिया गया। पाक पर रोप लगाते हुए कहा कि पाक आतंकवादी और उग्रवादी तत्वों को समर्थन देने की इस तरह की कार्यवाही से बाज आये।
प्रस्ताव में यह बात दोहरायी गयी कि पाकिस्तान के गैर कानूनी कब्जे वाले हिस्से सहित पूरा जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। भारत के आतंरिक मामलों में किसी के भी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और उसका करारा जवाब दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications