कश्मीर से 4200 करोड़ रुपये के फलों का निर्यात
जम्मू। वित्तवर्ष 2012-13 के दौरान जम्मू और कश्मीर से 4,200 करोड़ रुपये मूल्य के फलों का निर्यात किया गया।
राज्य के कृषि मंत्री गुलाम हसन मीर ने शुक्रवार को विधानसभा में कृषि अनुदान पर चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, "राज्य में फलों के निर्यात का कारोबार आज की तारीख में 4,200 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लिया है।"
मंत्री ने कहा, "देश की सेब की 90 प्रतिशत मांग को पूरा करने मे कश्मीर घाटी सक्षम रहा। फसल कटाई के पश्चात बाजार की जरूरतों पूरा करने और उत्पादकों की मदद के लिए सार्वजनिक और निजी भागीदारी से नई परियोजनाओं को शुरू करना हमारी जिम्मेदारी है।"

केसर राज्य की विरासत में मिली नकदी फसल है। इसको ध्यान में रखते हुए मंत्री ने कहा, "राज्य में केसर के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 372.18 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक महात्वाकांक्षी योजना शुरू की गई है। उम्मीद है कि अगले चार वर्षो में केसर का उत्पादन दोगुना हो जाएगा।"
उल्लेखनीय है कि जम्मू और कश्मीर में सलाना नौ टन केसर का उत्पादन होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications