मारे गए आतंकवादियों के पास से मिला पाकिस्तानी सामान: शिंदे

Sushil Kumar Shinde
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गुरुवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर हमला करने वाले विदेशी आत्मघाती हमलावर जान पड़ते हैं और उनके पास से बरामद सामान पाकिस्तान निर्मित मालूम पड़ते हैं। श्रीनगर में सीआरपीएफ शिविर पर आतंकवादी हमले को लेकर लोकसभा में बयान देते हुए शिंदे ने कहा कि दो अज्ञात आतंकवादी सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तार के बीच हल्की दरार का फायदा उठाकर बेमिना इलाके में पुलिस पब्लिक स्कूल के मैदान पर पहुंच गए।

वे युवाओं के साथ घुलमिल गए और बाद में गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए, जबकि छह अन्य घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हमले में चार नागरिक भी घायल हुए। शिंदे ने कहा कि जब हमला हुआ तो स्कूल में 73 बटालियन के 50 सीआरपीएफ जवान थे। हमले में मारे गए दो आतंकवादियों के पास से दो एके 47 रायफल, पांच कारतूस, दो पिस्तौल तथा चार हथगोले बरामद किए गए।

मारे गए आतंकवादियों के पास से घाव पर लगाया जाने वाला एक मलहम भी मिला, जो कराची का निर्मित है। उनके पास से डायरियां भी मिलीं, जिन पर कई फोन नंबर लिखे हैं। शिंदे ने कहा, संदेह है कि वे (आतंकवादी) पाकिस्तानी के हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिदायीन विदेशी हो सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमले की जिम्मेदारी हिज्बुल मुजाहिद्दीन ने ली है, लेकिन दावे की प्रमाणिकता अभी सुनिश्चित की जानी है। (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+