कोबरा पोस्ट का खुलासा, ब्लैक मनी को सफेद करने में लगे 3 बैंक

कोबरापोस्ट ने कहा, इन बैंकों के दर्जनों शाखाओं और सम्बंधित बीमा इकाइयों में चलाई गई हमारी खोज से पता चलता है कि इन बैंकों में धन की हेराफेरी सामान्य कामकाजी प्रक्रिया का हिस्सा है। कोबरा पोस्ट के सम्पादक अनिरुद्ध बहल ने कहा, ये बैंक और इनके प्रबंधन सरकार के कई प्रावधानों और नीतियों का उल्लंघन कर रहे हैं।
ये बैंक उनके द्वारा बेचे जा रहे बीमा और निवेश उत्पाद के रूप में बड़े पैमाने पर अवैधन धन हासिल कर रहे हैं। कोबरा पोस्ट ने कहा, अधिकारियों और हमारे रिपोर्टरों के बीच हुई बातचीत से साफ पता चलता है कि इन बैंकों का उच्च स्तरीय प्रबंधन धन की हेराफेरी और अवैध हस्तांतरण में शामिल है। वेबसाइट ने कहा, व्यावहारिक तौर पर देश भर में मनी लाउंडरिंग सेवा प्रदान कर वरिष्ठ प्रबंधन ने सरकार के सभी मानकों और कानून को तोड़ा है। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications