रामदेव ने राहुल को नादान और मोदी को बताया महान नेता

ramdev
नयी दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव अब योग को छोड़ कर राजनीति में पैर जमाने की जुगत लगा रहे है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वो पहले से केन्द्र सरकार को घेरते आ रहे है। कांग्रेस की इसी कमजोरी को ढ़ाल बनाकर वो सत्ता के इस गलियारों में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रहे है।

इसबार भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी का हाथ थामने की कोशिश की है। यागगुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में गले तक डूब गई है। हालात ये है कि हमारे देश को नेता नहीं ब्लकि माफिया चला रहे हैं। रामदेव ने कहा कि विदेशी हाथों में भारत का डेढ़ हजार करोड़ रुपए का कालाधन है अगर वो रुपया भारत आ जाए तो भारत में कोई गरीब नहीं रहेगा। यहां प्रति गांव में दो सौ करोड़ रुपये विकास के लिए मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी काले धन के खिलाफ आवाज उठाता है कांग्रेस उसे अपना दुश्मन समझती है।

गौरतलब है कि रामदेव कई सालों से कालेधन के मुद्दे के खिलाफ अभियान चला रहे है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसी अभियान के कारण कांग्रेस उनकी दुश्मन बन गई है। बाबा ने कहा कि मैंने कालाधन वापसी के लिए अभियान चलाया तो कांग्रेस सरकार उन्हीं की जांच कराने में जुट गई। दूसरी तरफ रामदेव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल एक नादान नेता है, उन्हें राजनीति की समज नहीं है। बाबा का रामबाण जहां राहुल के खिलाफ था तो वही बाबा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारिफ करते नजर आए। बाबा ने कहा कि मोदी बुद्धिमान और साहसी नेता है।

उन्हें राजनीति की समझ है। अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो देश में भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। बाबा मोदी के तारिफ में कसीदें पढ़ते रहे। वैसे अगर इसे बाबा का यू-टर्न कहा जाए तो गलत नहीं होगा। बाबा की चाल उसी तरफ मुड़ जाती है जिस तरफ उन्हें अपना फायदा नजर आता है। बाबा राजनीति में उतना चाह रहे है और मोदी अभी बारतीय राजनीति के शिर्ष पर है है। ऐसे में बाबा मोदी का दामन थामकर ही अपनी नैया पार लगाना चाहते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+