लैंडरोवर ने पेश किया फ्रीलैंडर 2

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अधिकृत ब्रिटीश वाहन निर्माता कंपनी लैंडरोवर ने देश में अपनी बेहतरीन एसयूवी फ्रीलैंडर के नये अवतार को पेश किया है। फ्रीलैंडर 2 अपने सेग्‍मेंट की बेहतरीन और लग्‍जरी एसयूवी में से एक है। इस नये संस्‍करण में सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस फ्रीलैंडर का निर्माण देश में ही पूने स्थित प्‍लांट में किया गया है।

नई फ्रीलैंडर 2 अपने पूर्व के मॉडल के मुकाबले ज्‍यादा दमदार और लग्‍जरी हो गई है। कंपनी ने नई फ्रीलैंडर 2 के एक्‍सटीरियर के साथ ही इंटीरियर में भी काफी फेरबदल कर बाजार में पेश किया है। कंपनी ने देश में फ्रीलैंडर 2 के कुल दो वैरिएंट को पेश किया है जिसकी शुरूआती कीमत 38.67 लाख रुपये तय की गई है। बेहद ही आकर्षक लुक दमदार इंजन क्षमता से लबरजे नई फ्रीलैंडर 2 देश में एक बार फिर से फर्राटा भरने को तैयार है।

कंपनी ने नई फ्रीलैंडर 2 में 2.2 लीटर की क्षमता का टीडी4 एसई TD4 SE (150 PS) और एसडी4 एचएसई SD4 HSE (190 PS) दमदार इंजन का प्रयोग किया है। कंपनी ने फ्रीलैंडर 2 के इंटीरियर को भी बेहद खास और लग्‍जरी रूप दिया है। इस एसयूवी में 17 इंच का बेहतरीन एलॉय व्‍हील प्रयोग किया गया है। तो आइये तस्‍वीरों में देखतें फ्रीलैंडर 2 के इस नये अवतार को।

भारतीय बाजार में फ्रीलैंडर डीलज की कीमत:

फ्रीलैंडर का मॉडल कीमत (एक्‍सशोरूम मुंबई)
2.2 लीटर टीडी4 एसई (150 PS) 38.67 लाख
2.2 लीटर एसडी4 एचएसई (190 PS) 43.92 लाख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+