अर्जेटीना के जॉर्ज मारियो चुने गए नए पोप
वेटिकन सिटी। अर्जेटीना के कार्डिनल जॉर्ज मारियो बर्गोगिलियो को कैथोलिक ईसाई समुदाय के नए पोप के रूप में चुन लिया गया। मारियो कैथोलिक चर्च के पोप चुने जाने वाले पहले लैटिन अमेरिकी नागरिक व 266वें पोप हैं। उन्हे पोप फ्रांसिस प्रथम के नाम से बुलाया जाएगा।बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की रात नए पोप के पद के लिए हुए मतदान के परिणाम के बाद 76 वर्षीय मारियो ने सिसटाइन चैपल की बालकनी में आकर सेंट पीटर चौक पर एकत्र भीड़ का अभिवादन किया। मारियो ब्यूनस आयर्स के आर्चबिशप हैं।

पोप ने सेंट पीटर चौक पर एकत्र विश्वासियों को आशीर्वाद दिया और उनसे अपने लिए प्रार्थना करने को कहा। इससे पहले सिसटाइन चैपल की चिमनी से निकलने वाले सफेद धुंए और चर्च की घंटी ने नया पोप चुन लिए जाने का संकेत दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मारियो पोप बेनेडिक्ट सोलहवें के उत्तराधिकारी के रूप में पोप के पद के लिए चुने गए हैं। कैथोलिक समुदाय के सर्वप्रमुख धर्मगुरु के पद पर पहुंचने वाले वह पहले येसुसमाजी हैं। नए पोप के पद के लिए अपने नाम की घोषणा होने के बाद कार्डिनल मारियो ने ट्विटर पर लिखा, "पोप चुना जाना मेरे लिए खुशी की बात है, पोप फ्रांसिस प्रथम।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications