जल्‍दी करें, 1 अप्रैल से होंडा की कारें हो जायेंगी महंगी

भारतीय बाजर में एक से बढ़कर एक शानदार कारों को पेश करने वाली जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपने वाहनों की कीमत में इजाफा करने की घोषणा किया है। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने बताया कि कंपनी आगामी 1 अप्रैल से अपने वाहनों के सभी मॉडलों की कीमत में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी करने जा रहा है। तो यदि आप भी होंडा की कार खरीदने की योजना बना रहें हैं तो जल्‍दी करें।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड द्वारा प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कंपनी अपने वाहनों के लिए आयात करके कल-पूर्जो को देश में लाती है, वहीं कल-पुर्जे की उंची कीमत और हाल ही में आम बजट के दौरान एसयूवी और लग्‍जरी वाहनों पर उत्‍पादन शुल्‍क बढ़ाये जाने के कारण कंपनी को यह फैसला करना पड़ा है। गौरतलब हो कि बीते फरवरी माह में होंडा की कारों की बिक्री भी कुछ खास नहीं रही है।

वहीं आगामी अप्रैल माह में अपनी सबसे बहुप्रतिक्षीत कार होंडा अमेज सिडान को पेश करने जा रही है। इस कार के लॉन्चिंग में सबसे मुख्‍य बात यह है कि होंडा पहली बार देश में अपनी डीजल कार को पेश करेगी। होंडा अमेज के लॉन्‍च के पूर्व ही कंपनी अपने वाहनों की कीमत में इजाफा करने जा रही है। इस समय भारतीय बाजार में होंडा की हैचबैक ब्रायो, होंडा सिटी सिडान, होंडा अकार्ड, होंडा सीविक और एसूयवी के तौर पर सीआर-वी की बिक्री कर रही है।

हाल ही में कंपनी ने देश में अपनी एसयूवी सीआर-वी के नये संस्‍करण को पेश किया है। वहीं यदि होंडा कार्स इंडिया के कारों की बिक्री के आंकड़े पर गौर करें तो कंपनी ने बीते फरवरी माह में कुल 6510 वाहनों की बिक्री की थी। जो कि पिछले वर्ष के फरवरी माह के मुकाबले लगभग 26.49 प्रतिशत कम थी। पिछले वर्ष के इसी माह के दौरान ही कंपनी ने कुल 8856 वाहनों की बिक्री की थी।

एक तरफ देश में होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी आगामी अप्रैल माह से कारों की कीमत में इजाफा करने जा रही है। जानकारों का मानना है कि कारों की कीमत में इजाफा करने का यह अनुकूल समय नहीं हैं, लेकिन कंपनी बढ़ते उत्‍पादन शुल्‍क और उंची होती कल-पूर्जो की कीमत के चलते मजबूर है। खैर आगामी माह होंडा के लिए ठीक साबित हो सकता है, लेकिन यह सबकुछ होंडा की अमेज पर ही निर्भर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+