यूपी बोर्ड इम्‍तहान में नकल रोकने के लिये हेल्‍पलाइन

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आधी-अधूरी तैयारियों के बीच मंगलवार यानी 12 मार्च से शुरू हो गईं। सोमवार को परीक्षा के एक दिन पहले भी कालेज वाले छात्र-छात्राओं के रोल नंबर न मिलने, प्रश्न पत्र कम होने के चलते शिक्षा भवन और राजकीय जुबली इंटर कालेज में चक्कर लगाते नजर आए। इस बार नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिये माध्‍यमिक शिक्षा परिषद ने एक हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है।

यदि आपको किसी भी परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल होने का शक हो तो आप हेल्पलाइन नम्बर 9415024632 अथवा 9415024739 पर कॉल करके सूचना दे सकते हैं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी। संघ ने अपील की है कि परीक्षार्थी एवं अभिभावक बोर्ड परीक्षा से संबंधित आर्थिक, मानसिक एवं अन्य प्रकार के उत्पीड़न आदि की शिकायतें इन हेल्पलाइनों पर उपलब्ध कराएं ताकि अधिकारियों से तत्काल उन शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करायी जा सके।

Board Exams

65 लाख परीक्षार्थी

मंगलवार से शुरू हुईं हाईस्कूल व इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में इस बार प्रदेश भर में 64 लाख 94 हजार 623 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें हाईस्कूल में 33,99,174 अभ्यर्थी हैं जबकि इंटर में 26,95,549 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10,474 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें से तकरीबन 4 हजार संवेदनशील व अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आते हैं।

40 हजार संदिग्ध छात्र देंगे परीक्षाएं

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रदेश के कई नकल माफियाओं पर पहले से ही शक है। उन्‍हें शक है कि इस बार 40 हजार संदिग्ध परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। बोर्ड सूत्रों के अनुसार इस बार बडी संख्या में ऐसे छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं जो कक्षा नौ में फेल थे। बावजूद इसके उनके कक्षा 10 के प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं। ऐसे में इन परीक्षार्थियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्‍हें रंगे हाथों पकड़ने के लिये विशेष दल बनाये गये हैं।

उधर अधिकारियों ने परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए पूरी तैयारी होने का दावा किया है। नकल रोकने के लिए राजधानी के साथ-साथ मंडल स्तर पर उडाका दल गठित करने के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी हेल्पलाइन जारी कर नकल की सूचना देने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+