500 जीबी हार्ड डिस्क, 3 घंटे बैकअप वाला है अखिलेश का लैपटॉप

लखनऊ (ब्‍यूरो)। सपा सरकार की लैपटॉप वितरण योजना में आज जो लैपटॉप मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वितरित किये है उसमें कई खूबियां है। लैपटॉप में पांच सौ जीबी की हार्ड डिस्क और तीन घंटे की क्षमता वाली बैटरी के साथ दूसरी भी खूबियां होंगी। लैपटॉप में हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में टाइप की व्यवस्था कंपनी की तरफ से की गयी है। लैपटॉप में दो जीबी का डीडीआर रैम व डीवीडी राइटर है।

छात्रों को इंटरनेट सपोर्ट के लिए वाई-फाई और ब्लू टूथ की विशेष व्यवस्था भी की गयी है जिससे छात्र कालेज परिसर में वाई-फाई की व्यवस्था होने पर इसका लाभ ले सकें। एमएस ऑफिस 2010 संस्करण वाले इन लैपटॉप में एसी पॉवर प्लग, तीन यूएसबी पोर्ट जिसमें कीबोर्ड, माऊस और पेन ड्राइव का प्रयोग किया जा सकेगा। मीडिया कार्ड रीडर, हेडफोन, स्पीकर के लिए पोर्ट बनें हैं। लैपटॉप को वायरस से सुरक्षित रखने के लिए भी लेटेस्ट साफ्टवेयर कंपनी से डलवाया गया है। जिससे छात्रों को तत्काल कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

Akhilesh Yadav

लैपटॉप में एक साल का वारंटी कार्ड, एक यूजर मैनुअल और कैरी बैग भी दिया जा रहा है। कैरी बैग को कंपनी ने आकर्षक बनाने की कोशिश की है। लैपटॉप में डाले गये छात्रों के हितों को ध्यान रखा गया है। अधिकांश छात्र उनको पढ़ाई में मदद देगी। गौरतलब है कि समारोह में मुख्यमंत्री अपने हाथों से 50 छात्रों को लैपटॉप दिये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+