सीओ हत्याकांड: जियाउल हक की पत्नी व भाई को मिली नौकरी

ऐसे में डीएसपी के समकक्ष वेतनमान में परवीन को विशेष कार्याधिकारी का दर्जा दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी विभिन्न घटनाओं में मारे गए पुलिस अधिकारियों की पत्नियों को ओएसडी का ही ओहदा दिया गया है। मालूम हो कि उत्तर पद्रेश के प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां क्षेत्र के बलीपुर गांव में कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान और उनके भाई की हत्या कर दी थी, जिससे वहां के लोग बुरी तरह से गुस्सा गये और गुस्सायी भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया था।
हालत बेकाबू होता देख सीओ जियाउल हक मौके पर पहुंच गये थे। उसी बीच राजा भैया भी मौके पर पहुंच गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुस्साई भीड़ ने सीओ के गनर की बंदूक छीन ली और डीएसपी को गोलियों से भून दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में आठ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications