भाजपा ने की बाराबंकी मंदिर में भगदड़ की जांच की मांग

BJP
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने बाराबंकी जिले में स्थित प्रसिद्ध लोधेश्‍वर मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर मची भगदड़ के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने संवाददाताओं से कहा कि जब जिला प्रशासन को पता था कि प्रसिद्ध लोधेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्र होगी तो उसे नियंत्रित करने के लिए पहले से पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

पाठक ने कहा कि अगर जिला प्रशासन की तरफ से पहले भीड़ को नियंत्रित करने के लिए योजना बनाकर काम किया जाता तो दो श्रद्घालुओं की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते हादसा हुआ।

भाजपा की मांग है कि राज्य सरकार की तरफ से घटना की जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की जाए। गौरतलब है कि बाराबंकी के रामनगर कस्बा स्थित लोधेश्वर मंदिर में रविवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने के बाद मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+